काबुल: अफगानिस्तान में हिमस्खलन और सर्द मौसम की वजह से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. बचावकर्मी अब बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने के प्रयास में लगे हैं. तीन दिनों के के बाद हिमस्खलन हुआ है. इसकी वजह से मकान ध्वस्त हो गए और उत्तरी एवं पूर्वोत्तर प्रांतों के मार्ग बाधित हो गए. अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाके उत्तर-पूर्वी प्रांत बदखशान बुरी तरह से बर्फ़बारी की चपेट में है. पूर्व में नांगरहार और काबुल के पास परवान में भी लोग बर्फबारी से त्रस्त हैं. बदखशान प्रांत में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. प्रांतीय सरकार प्रवक्ता नवीद फोरतान ने बताया कि बीती रात हिमस्खलन की चपेट में कई मकान आए जिसकी वजह से इन लोगों की मौत हो गई. सारी पुल प्रांत के बलखाब में हिमस्खलन से पांच लोग मारे गए. हिमपात के कारण ध्वस्त हुए घरों में अब भी 18 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कर्मियों ने 9 शवों को निकाल लिया और अन्य लोगों की तलाश का अभियान जारी है। पिछले तीन दिनों में अफ़गानिस्तान में 100 लोगों की जान चली गई. इसमें 16 लोग तो अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल के ठीक उत्तर में आए हिमस्खलन में मारे गए. भारत में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। और पढ़े- बर्फ के निचे दबने के बाद निकाले गए पांचो जवान हुए शहीद बर्फबारी के बीच फंसे यात्रियों को एयर इंडिया ने कहा, भाड़ में जाओ मां के शव को कंधे पर लादे बर्फ़बारी मे कई किलोमीटर पैदल चला जवान