बर्फबारी के बीच फंसे यात्रियों को एयर इंडिया ने कहा, भाड़ में जाओ
बर्फबारी के बीच फंसे यात्रियों को एयर इंडिया ने कहा, भाड़ में जाओ
Share:

जम्मू - कश्मीर। सर्द मौसम में उत्तरी क्षेत्र के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ये हैं कि कई क्षेत्रों में आवागमन के लिए उपयोग में आने वाले रास्ते तक बंद हैं और इन रास्तों पर जमी बर्फ की शिलाओं को तोड़कर हटाने का कार्य किया जा रहा है। कई स्थानों पर सख्त बर्फ को काटने का प्रयास हो रहा है। ऐसी स्थिति में लेह में करीब 400 लोगों के फंसे होने की जानकारी है।

बर्फबारी के कारण फ्लाईट कई दिनों तक रद्द हो गई। इसकी तिथि 29 जनवरी तय की गई मगर बाद में इसे 31 जनवरी कर दिया गया। फ्लाईट का समय दो बार रद्द होने के बाद भी यात्रियों के लिए सुविधा जुटाई नहीं जा सकी जब यात्री परेशान हो गए और एयर इंडिया से अपील करने लगे तो एयर इंडिया की ओर से उन्हें जवाब दिया गया भाड़ में जाओ।

यात्रियों ने कहा है कि यहां पर तापमान कम हो गया है। हर ओर बर्फ ही बर्फ है। हमें मदद की जरूरत है। एक यात्री किरन जो कि हैदराबाद पहुंची उन्होंने कहा है कि जो यात्री वहां पर हैं उन्हें मदद की जरूरत है। हालात ये हैं कि वहां पर न तो एटीएम काम कर रहे हैं और न ही कोई सुविधा है। हालांकि हम भाग्यशाली रहे। मगर हमारे समूह के लोग बड़े पैमाने पर वहां पर हैं और इन लोगों को मदद की जरूरत है।

बर्फ में बनी रखवालोें की समाधि, हिमस्खलन से 15 जवान शहीद

दिल्ली में जारी है कोहरे का कोहराम, देश के कई भागों में चल रही बर्फीली हवाऐं

बर्फीला मार्ग धंसने से सेना के 5 जवान दबे बर्फ के नीचे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -