पति के जाते ही नाज़ायज़ संबंध बनाते थे देवर-भाभी, एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गए और...

चंडीगढ़: हरियाणा के रेवाड़ी में पिछले दिनों रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई एक युवक की मौत की गुत्थी पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझाते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मृतक और आरोपी रिश्ते में भाई थे। आरोपी युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि पत्नी के साथ नाज़ायज़ संबंध के चलते उसने अपने ममेरे भाई की हत्या कर उसकी लाश जला दी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, धारूहेड़ा के साईंनाथ रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट में गुरुवार की सुबह 22 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड रोहित का जला हुआ शव गार्ड रूम से बरामद हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रोहित का क़त्ल किया गया है और इसमें उसकी बुआ के बेटे करण सिंह का हाथ है। DSP बावल राजेश लोहान ने शनिवार (11 फ़रवरी) को जानकारी दी है कि रोहित बीते एक महीने से यहां चौकीदार के रूप में तैनात था। पुलिस को जांच में पता लगा कि करण सिंह भी वहीं पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। जिस रात रोहित का क़त्ल हुआ, उस रात को वह कमरे पर नहीं था। सख्ती से पूछताछ करने पर करण सिंह ने रोहित की हत्या करने बात स्वीकार कर ली।

DSP राजेश लोहान के अनुसार, करण ने पूछताछ में बताया कि उसने नशे की स्थिति में चारपाई पर लेटे रोहित के सिर पर पहले ईंट मारी, जिससे उससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने चारपाई सहित रोहित के ऊपर डीजल डालकर उसे जला दिया। उसने बताया कि रोहित के उसकी पत्नी के साथ नाज़ायज़ संबंध थे। एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके चलते उसका गुस्सा भड़क गया था और इसी कारण उसने रोहित की हत्या कर दी। 

बेटी ने कर ली लव मैरिज तो भड़का बाप, कर दिया ये हाल

मध्यप्रदेश: खेत में मिला 6 वर्षीय बच्ची का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

सोरेन सरकार में अपराधी बेख़ौफ़, झारखंड में 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

Related News