दोस्त ने ही किया छात्रा का बलात्कार, होटल ले जाकर लूटी आबरू

चंडीगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद के सराय ख्वाजा स्थित एक होटल में होटल मैनेजमेंट की एक छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सहपाठी ने छात्रा को झांसा देकर पहले सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन बुलाया और फिर होटल में ले जाकर उसकी आबरू लूटी। दोनों दिल्ली में एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट हैं। आरोपी पलवल का निवासी बताया जा रहा है।

पीड़िता की तहरीर पर सराय ख्वाजा थाना की पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली की निवासी है। वह दिल्ली स्थित एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट कर रही है। वहीं पलवल का एक युवक भी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि इंस्टीट्यूट में आरोपी से उनकी दोस्ती हो गई थी। अप्रैल में उसने कॉल पर उसे मिलने के लिए सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन बुलाया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले से ही एक होटल में रूम बुक कर रखा था। वह उसे झांसा देकर होटल में ले गया और बलात्कार किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी।

पीड़िता के मुताबिक, वह डर से इस बारे में परिवार वालों को नहीं बता रही थी। जब उसे फिर से परेशान किया जाने लगा तो उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद उसने शनिवार को सराय ख्वाजा थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक छात्रा का सहपाठी बताया जा रहा है। उसकी खोज की जा रही है। आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।

शादी का झांसा देकर किया रेप, मामले की जांच जारी

डॉक्टरों की लापरवाही, मरीज की नाक से निकले कांच के टुकड़े

सहायता राशि के लिए दर दर भटक रहा परिवार, इस कारण हुई थी युवक की मौत

 

Related News