भाजपा पर लगे आरोप को लेकर राहुल - हार्दिक ने किया ट्वीट

गांधीनगर। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले गुजरात में राजनीतिक बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी पर विभिन्न नेताओं को रूपयों का आॅफर देकर भाजपा में शामिल होने की बातें करने का आरोप लगाया गया है। इससे राजनीति गर्मा गई है। कथित तौर पर पाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़े नेताओं ने इस तरह के आरोप लगाए हैं।

भाजपा में शामिल हुए निखिल सवानी ने भाजपा सदस्यता छोड़ दी है। इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर ट्वीट किया है। इस मामले में हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा है कि गुजरात की जनता इतनी सस्ती नहीं है कि इसे खरीदा जा सके।

गुजरात की जनता को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह गुजरात की जनता का अपमान है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि गुजरात अमूल्य है, न इसे पहले कभी खरीदा जा सका और न अब खरीदा जा सकता है। इसे भविष्य में भी नहीं खरीदा जा सकता है।

सड़क मार्ग से सात गुना सस्ता है जल मार्ग- पीएम मोदी

घोघा पोर्ट का PM मोदी करेंगे शुभारंभ, चलेगी बोट

अल्पेश ठाकोर आज हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

आज फिर गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी

 

 

 

Related News