आ गई मातारानी: इन संदेशों से दें अपनों को नवरात्र की बधाई

 हर साल नवरात्रि  का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यह पर्व आज से यानी 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह 14 अक्टूबर को खत्म होंगे फिर 15 अक्टूबर को विजय दशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है, जिसमें 9 दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में आज से लोग एक-दूजे को और अपनों को नवरात्रि की बधाई देंगे। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ सन्देश जिनके माध्यम से आप अपने अपनों और अपने दोस्तों को बधाई दे सकते हैं।

1- या देवी सर्वभूतेषु, शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

2- कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार, सुख संपत्ति मिले आपको अपार, मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार!

3- हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई, होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई, होगी अब मन की हर मुराद पूरी, हरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई, नवरात्रि की शुभकामनाएं

4- सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में, हम हैं उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!

5- चांद की चांदनी, बसंत की बहार, फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको नवरात्र का त्योहार, नवरात्र की शुभकामनाएं!

6- जगत पालनहार है मां, मुक्ति का धाम है मां, हमारी भक्ति का आधार है मां, हम सब की रक्षा की अवतार है मां।। नवरात्रि की शुभकामनाएं

7- सच्चा है मां का दरबार, मैया सब पर दया करती हैं समान! मैया है मेरी शेरों वाली, शान है मां की बड़ी निराली…। दुर्गा मां के आशीर्वाद में असर बहुत है…!!! हैप्पी नवरात्रि

8 - सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं।।। हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली हैं,

सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,

तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन,

मां के कदमों की आहट से, गूंज उठेगा आंगन,

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…

9 - सच्चा है मां का दरबार, मैया सब पर दया करती हैं समान! मैया है मेरी शेरों वाली, शान है मां की बड़ी निराली…। दुर्गा मां के आशीर्वाद में असर बहुत है…!!! हैप्पी नवरात्रि 

10 - समृद्ध नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं,

यह त्योहार आपके लिए खुशी,

और सफलता लेकर आए।

हैप्पी नवरात्रि 2021…

नवरात्रि में इन 4 राशि वालों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम

लखनऊ में 8 नवंबर तक बढ़ाई गई निषेधाज्ञा

आज से शुरू हुई नवरात्रि, जानिए पूजा से जुड़ी ये जरुरी बातें

Related News