'बुराई पर अच्छाई की विजय', इन संदेशों से दें अपनों को दशहरे की बधाई

आज दशहरे का पर्व है। ऐसे में आज के दिन लोग अपने अपनों को बधाई देते हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। आज हम लेकर आए हैं वह शायरियाँ जो आप अपने अपनों को भेज सकते हैं और बधाई दे सकते हैं।

दशहरे की शायरियाँ -

* बुराई पर अच्छाई की विजय असत्य पर सत्य की विजय अधर्म पर धर्म की विजय अन्याय पर न्याय की विजय पाप पर पुण्य की विजय अत्याचार पर सदाचार की विजय अज्ञान पर ज्ञान की विजय क्रोध पर दया की विजय रावण पर राम की विजय के प्रतीक पावन पर्व दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें।

*आज की नयी सुबह सुहानी हो जाये आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाये  दे इतनी खुशियाँ यह दशहरा आपको खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाये।

* सत्य स्थापित करके इस देश से बुराई को मिटाना होगा आतंकी रावण का दहन करने आज फिर राम को आना होगा।

* जीवन आपका सुनहरा हो जाये आपके घर में हमेशा रहे सुख का पहरा यह दशहरा शांति लाये अपार राम की जय खुशी की आयी बहार

* ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो राह में जो आये दीन-दुखी सब को गले से लगाते चलो दिन आएगा सबका सुनहरा इसलिए हमारी तरफ से हैप्पी दशहरा।

* खुशी आपके कदम चूमे कभी ना हो दुखों से आपका सामना सुख और धन आये आपके आँगन विजयदशमी के शुभ अवसर की मनोकामना।

* आपकी जिंदगी में लगे खुशियों का मेला कभी ना आये कोई झमेला, सदा खुश रहे आपका बसेरा।

* दशहरा एक उम्मीद जगाता है, बुराई के अंत की याद दिलाता है, जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर, वो विजय का प्रतीक बन जाता है। * बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश।

 

*जरूरी है अपने जहन में राम को जिंदा रखना,

पुतले जलाने से कभी रावण नहीं मरता।

आपको दशहरे की बहुत बहुत शुभकामनायें,

 

* दशहरा झूठ पर सच की विजय का त्यौहार है,

आप भी हर राह पर विजय हो यही ईश्वर से हमारी दुआ है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी देशवासियों को दशहरे की बधाई

आज दशहरे पर इन बेहतरीन संदेशों से दे अपनों को बधाई

आज बन रहे हैं ये शुभ संयोग, इस तरह करे दशहरा की पूजा, मिलेगा भारी लाभ

 

Related News