Happy Chocolate Day: दिल को सेहतमंद और याददाश्त को बढ़ाती हैं चॉकलेट्स

हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक आता है। इस वीक में कुल 7 दिन होते हैं। उसके बाद आखिरी दिन मनाया जाता है वैलेंटाइन डे। यह दिन 14 फरवरी को आता है। वैसे इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस वीक का तीसरा दिन, 9 फरवरी को आता है जिसे चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट डे के दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं चॉकलेट खाने के फायदे।

1. दिल - कहा जाता है चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होती है जो नसों और धमनियों को कोमल रहने में मदद करती है। ऐसे में स्ट्रोक और दिल के दौरे की संभावना कम होती है। 

2. याददाश्त - कहा जाता है चॉकलेट मूड को प्रभावित करती है साथ ही याददाश्त को भी बढ़ाने में सहायक हो सकती है। जी दरअसल चॉकलेट में कोको में फ्लैवोनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है।

3. अवसाद  - चॉकलेट मूड को खुश रखने में मदद करती है। चॉकलेट्स को खुशी मनाने के लिए सभी अवसरों पर खाया और खिलाया जाता है। वैसे चॉकलेट में मौजूद कोको पॉलीफेनोल्स का व्यक्ति के मूड पर प्रभाव पड़ता है, जिससे शांति और सकारात्मक मन होता है।

4. ब्लड प्रेशर - डार्क चॉकलेट उच्च रक्तचाप को कम करता है। कई अध्ययन के अनुसार कोको और डार्क चॉकलेट ब्लड फ्लो और लो ब्लड प्रेशर में सुधार कर सकते हैं।

5. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम - डार्क चॉकलेट अच्छे 'एचडीएल' कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकती है। कहा जाता है यह खराब 'एलडीएल' कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

Happy Chocolate Day : इस चॉकलेट डे पर साझा करे यह प्यारे Quotes

ये हैं किराए के बॉयफ्रेंड 'शकुल', आपके वैलेंटाइन वीक को बना देंगे खास

इस तारीख से शुरू होगा केरल का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2021

Related News