विजय जोसेफ ने किसी मशहूर अभिनेत्री से नहीं बल्कि अपनी फैन से रचाई थी शादी

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत क़े लोकप्रिय अभिनेता विजय चंद्रशेखर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। विजय ने अभी तक एक से एक लोकप्रिय फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। अभिनेता विजय के जन्मदिन के विशेष अवसर पर आज हम आपको उनके बारे में कुछ बहुत दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं। विजय ने इंडस्ट्री की कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। यह बात बेहद कम लोगों को पता होगी कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर का आरम्भ किया था। प्रिंयका एवं विजय की तमिल मूवी Thamizhan थी। यह मूवी वर्ष 2002 में आई थी। इतना की नहीं विजय एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

विजय को पसंद करने वालीं एक्ट्रेसेस की कमी नहीं है मगर उनका दिल एक साधारण सी लड़की पर आया था। विजय की वाईफ का नाम संगीता है। दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा लाइफ जी रहे हैं। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय एवं संगीता की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है। पर्दे पर भले ही विजय ने कई एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस किया है, मगर वास्तविक जिंदगी में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की है। दरअसल संगीता यूके में रहती थीं तथा विजय की बड़ी फैन थीं। संगीता ने शूटिंग के सेट पर आकर ही विजय को अपने बारे में दिया था। 

तत्पश्चात, दोनों की लंबी बातें शुरू होने लगीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी तथा 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली।

International Yoga Day पर बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन- 'कोविड के खिलाफ लड़ाई में और ताकत देगा योग'

आरके सुरेश ने फादर्स डे पर अपनी नवजात बेटी के साथ शेयर की तस्वीर

हॉलीवुड के इन कलाकारों को देर से मिली थी पिता बनने की ख़ुशी

Related News