'गुजरात हमेशा भगवा संगठन का गढ़ था और रहेगा', GJ POLLS पर अमित शाह का बयान

सूरत: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022(gujarat assembly election 2022) में भाजपा की अब तक की रिकॉर्ड जीत ने हर पार्टी के अलावा चुनावी पंडितों तक का चौंकाया है। जी हाँ और अब इन सभी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'गुजरात में नई पार्टियां आईं, बड़े-बड़े दावे किए और विधानसभा चुनाव से पहले गारंटी का वादा किया, लेकिन नतीजों के बाद उनका सफाया हो गया।' इसी के साथ सूरत में भाजपा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल एड्रेस में उन्होंने यह भी कहा कि, 'राज्य में पार्टी की भारी जीत साबित करती है कि गुजरात हमेशा भगवा संगठन का गढ़ था और रहेगा।'

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में पुलिस को मिला बड़ा सबूत, क्या आफताब को होगी फांसी ?

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 156 सीटें जीतकर इतिहास रचा। जी हाँ और कुछ ऐसा ही साल 1985 में हुआ था, जब कांग्रेस ने 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। हालाँकि इस बार कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटें ही मिली हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP, जिसने एक हाई-डेसिबल कैम्पेन चलाया और कई चुनावी वादे किए, केवल 5 सीटें जीतने में सफल रही। इन सभी के बाद अब अमित शाह ने कहा, "(भाजपा की) इस ऐतिहासिक जीत ने देश को संदेश दिया कि गुजरात भाजपा का गढ़ था, है और हमेशा रहेगा।"

इसी के साथ उन्होंने कहा, "यह परिणाम अन्य राज्यों के आगामी चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए सकारात्मकता को बढ़ावा देगा।" केवल यही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री ने यह तक कहा कि देश और गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारी लोकप्रियता इस तरह के शानदार नतीजों का कारण है।

‘हिंदी को दूसरों पर थोपना मूर्खता है…’, तमिल भाषा में ट्वीट कर भड़के कमल हासन

'लव जिहाद का मामला, आत्महत्या नहीं हत्या है', तुनिषा के निधन पर उठे सवाल

नेहरू-गांधी और अटल जी के समाधी स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, अर्पित की श्रद्धांजलि

Related News