नोटबंदी को लेकर प्रतियोगिता करवाएगी सरकार

नईदिल्‍ली। नोटबंदी के दौरान बुधवार को एक वर्ष पूर्ण हो चुका है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही अपनी - अपनी बातें लोगों तक प्रचारित और प्रसारित करने में लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट बंद करने की घोषणा जब 8 नवंबर को की तो, देशभर में हलचल मच गई। मगर अब सरकार नोटबंदी को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन करने में लगी है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को 2 लाख रूपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

दूसरे क्रम पर रहने वाले प्रतिभागी को 1 लाख और तीसरे क्रम के प्रतिभागी को 50 हजार रूपए का ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा करीब 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाऐंगे। इसमें विजेताओं को 25 हजार रूपए प्रति विजेता के तहत पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी ओर, नोटबंदी को लेकर भाजपा द्वारा इसके फायदे गिनाए गए। इस निर्णय का विपक्ष ने जमकर विरोध किया।

कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि, नोटबंदी के निर्णय से सरकार विफल हो गई है। नोटबंदी के चलते कई लोग बेरोजगार हो गए। लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ गया। बाजार में महंगाई बढ़ी, बाजार की गतिविधियां ठप हो गईं। विपक्ष ने कहा कि, नोटबंदी से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है जबकि कालेधन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कुछ कांग्रेसी नेताओं ने तो, अपने उद्बोधन में यहां तक कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रूपए प्रत्येक व्यक्ति के खाते में जमा होने की बात कही थी, मगर क्या अब तक लोगों के खातों में 15 लाख रूपए आए हैं। दूसरी ओर भाजपा के नेताओं ने बताया कि, नोटबंदी के दौरान प्रारंभ किए गए, कैशलेस इकोनाॅमिक सिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए, सरकार द्वारा पुरस्कार तक प्रदान किए गए हैं।

नोट बंदी की चटपटी घटनाएं, सुनकर रह जायेंगे दंग

आज सूरत पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

मायावती पर भाजपा ने इस वीडियो से किया वार

 

 

 

 

 

Related News