आज सूरत पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
आज सूरत पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
Share:

सूरत। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, नोटबंदी को लेकर विरोध करेंगे। वे सूरत पहुंचेंगे और यहां कारोबारियों के साथ विरोध प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि, राहुल गांधी प्रातः के समय सूरत पहुंचेंगे। वे उद्योग जगत के प्रतिनिधियों व कामगारों के साथ बैठक करेंगे। उनका कहना था कि, वे सूरत के चौक बाजार क्षेत्र में विवेकानन्द की मूर्ति के समीप पहुंचकर काला दिवस मनाऐंगे।

यहां कांग्रेस कार्यकर्ता कैंडल मार्च में भागीदारी करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, नोटबंदी एक बड़ी परेशानी है, इस तरह का निर्णय बिना सोचे समझे हुआ। विपक्ष द्वारा काला दिवस मनाया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी कालाधन विरोधी दिवस मनाएगी।

गौरतलब है कि, नोटबंदी का निर्णय लागू किए लगभग 1 वर्ष का समय बीत गया है। जिसे लेकर, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीति कर रहे हैं। जहां भाजपा इसे सकारात्मक तौर पर पेश करने जा रही है, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

कांग्रेस का कहना है कि, नोटबंदी के परिणामों का असर अभी तक बना हुआ है। इससे बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई भी लोगों पर हावी है। कांग्रेस विभिन्न स्थानों पर इसका विरोध कर रही है। दूसरी ओर भाजपा ने नोटबंदी को लेकर वीडियो तक तैयार किए हैं।

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की आलोचना

विकास पागल हो गया है : राहुल गांधी

मायावती पर भाजपा ने इस वीडियो से किया वार

भाजपा के भीष्म : लालकृष्ण आडवाणी

अमित शाह प्रारंभ करेंगे, गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -