Google ने किया बेहद खास डूडल से अपने सभी उपभोक्ताओं को क्रिसमस पर विश

Google खास मौकों को स्पेशल Doodle से विश करता रहता है।अपने यूजर्स को साल के अंत में आने वाले त्योहारों को विश करने के लिए गूगल इस सप्ताह डूडल की एक सीरीज के साथ आ रहा है। आज भी गूगल ने खास एनिमेडेट डूडल बनाया है, जो काफी प्यारा लग रहा है। इसे देखकर आपको क्रिसमस की फीलिंग आने लग जाएगी। इस डूडल के साथ गूगल ने 'हैपी हॉलिडेज 2019' विश किया है।

गूगल डूडल में क्या है? आज डूडल में Google के एक 'O' को ग्लोब आकार में दिखाया जा रहा है। यह एनिमेशन बार बार मूव कर रहा है, जो काफी क्यूट है। इसके अंदर एक क्रिसमस ट्री दिखाया गया है, जिसके चारों ओर सैंटा क्लॉज की सवारी घूम रही है। इसके साथ ही इसमें लगातार बर्फबारी होती दिख रही है।

क्या है हॉलिडे सीजन? अमेरिका में हॉलिडे सीजन थैंक्सगिविंग से लेकर न्यू इयर तक होता है। इसे क्रिसमस सीजन भी कहा जाता है। इसमें क्रिसमस, हनुका और क्वॉन्जा जैसे फेस्टिवल मौजूद हैं। यह हॉलिडेज सीजन नवंबर के अंत से जनवरी की शुरुआत तक चलता है।

सबसे छोटे दिन के लिए बनाया था स्पेशल डूडल 22 दिसंबर को गूगल ने सबसे छोटे दिन को विश करने के लिए खास डूडल बनाया था। इस सबसे खास दिन को विंटर सोल्सटिस (शीतकालीन संक्रांति) कहा जाता है। इसके लिए गूगल ने डूडल में एक प्यारा सा स्नोमैन (बर्फ का पुतला) दिखाया गया था।

Reliance Jio ने पेश किया माइग्रेशन प्लान, मिलेगी 50 जीबी डाटा की सुविधा

शानदार ऑफर के साथ भारत में लॉन्च हुई स्मार्ट BAND, जानें फीचर्स के बारें में

स्टार्टअप कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, अब रेस्टोरेंट में भी कर सकते है काम

Related News