महिला बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से लगेगा आधा ही किराया

मुंबई: महाराष्ट्र से बस में सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। शुक्रवार को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने महिलाओं के टिकट में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा कर दी है। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में महिलाओं की आबादी 5 करोड़ से अधिक है। विशेष बात है कि महाराष्ट्र में चुनावी मौसम का आगाज होने वाला है। 

हाल ही में हुई घोषणा के मुताबिक, महिला यात्रियों को हर प्रकार के टिकट में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सेवा शुक्रवार से ही प्रभावी है। प्रदेश की महिलाओं को यह सुविधा 'महिला सम्मान योजना' के तहत दी जा रही है। निगम को टिकट की बची हुई राशि सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार की तरफ से की जाएगी।

वर्ष 2023-24 के लिए महाराष्ट्र का बजट घोषित करते समय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने छूट की जानकारी दी है। हालांकि, MSRTC अफसरों का कहना है कि यह पता लगाना मुश्किल होगा कि कितनी महिलाओं को योजना का फायदा मिलेगा, क्योंकि इससे पहले जेंडर के आधार पर टिकट जारी नहीं किए जाते थे। MSRTC अफसर अनुमान लगा रहे हैं कि कुल बस यात्रियों में महिलाओं का आँकड़ा 35-40 प्रतिशत के आसपास होगा। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, MSRTC के बेड़े में 15 हजार से अधिक बस और फैरी मौजूद हैं। इनमें 50 लाख यात्री हर रोज सफर करते हैं। खबर है कि फिलहाल कई अलग-अलग समूहों को 33 से लेकर 100 फीसदी की छूट दी जा रही है।

पथरीली राहें और पहाड़ी क्षेत्र भी नहीं बन पाए 'लाड़ली बहना योजना' के लिए अड़चन, तस्वीर शेयर कर CM ने की तारीफ

इस जगह हुई अनोखी चोरी, नंदी जी सहित शिवलिंग ले उड़े चोर

यूपी: कोल्ड स्टोरेज से छत गिरने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत, कई अब भी मलबे में दबे

Related News