धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना, तो पहले जान लें मुहूर्त और भाव

नई दिल्ली: भारतीय परंपरा के मुताबिक, धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग धनतेरस से दिन सोने के ताजा भाव को लेकर चौकन्ने रहते हैं। कुछ लोग धनतेरस पर शुभ कार्य के लिए सोना खरीदते हैं, तो वहीं कुछ लोग निवेश के लिए भी सोना खरीदते हैं। आज धनतेरस है और अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि धरतेरस पर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

धनतेरस के कारण सराफा बाजार में सोने की कीमतों में बीते दो दिनों से निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली सराफा बाजार की बात करें तो मंगलवार को सोने के भाव में 662 रुपए प्रति 10 ग्राम की नरमी रही, इसी तरह बुधवार को भी भाव में गिरावट रही। बुधवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 50,650 रुपए था, जबकि 22 कैरेट की कीमत 49,650 रुपए रही। वहीं अगर इंदौर के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां बुधवार को सोने के दाम में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 650 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ।

बता दें कि धनतेरस पर सोने की खरीदी भारतीय परंपरा के अनुसार शुभ मानी जाती है, किन्तु अगर पूजा के शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज यह मुहूर्त शाम 5.32 मिनट से आरंभ होकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इस साल शुभ मुहूर्त सिर्फ 27 मिनट के लिए ही रहेगा। इस मुहूर्त में धनतेरस की पूजा करना फलदायी माना गया है। इस समय में दीपदान करना शुभ होगा। वहीं धनतेरस पर सोना खरीदने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 7 से 10 बजे के मध्य और दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक रहेगा।

54% से बढ़कर 323 करोड़ रुपये हुआ इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ

बिडिंग फार्मा आईपीओ बोली के अंतिम दिन पूरी तरह से हुआ सब्सक्राइब

फार्मा, मेटल शेयरों में आई तेजी, इतने अंक पर रहा सेंसेक्स

 

Related News