सत्या को मरने के लिए कहेगी सई, जानिए शो की नई अपडेट

टीवी के चर्चित सीरियल गुम है किसी के प्यार में सीरियल में सत्या और सई के बीच क्यूट नोकझोंक चल रही है। एपिसोड में दिखाया गया कि सई के एप्रिन पर लंच गिर जाता है। इस पर वह सत्या पर चिल्लाती है। अब सई के मरीज प्रतीक्षा कर रहे हैं तथा वह एप्रिन पर दाग को लेकर परेशान है। अब सत्या सई की सहायता करने आएगा तो वह और चिढ़ जाएगी। उधर कुछ महिला नेता भवानी मुर्दाबाद के नारे लगाती हैं। ये लोग पाखी के पक्ष में चिल्लाती हैं, अत्याचार बंद करो। पाखी सबके सामने परिवार वालों के खिलाफ बोलती है।

शो का आरम्भ हॉस्पिटल सीन से होती है। इसमें सई परेशान नजर आती है। वह अपने एप्रिन का दाग छुटा रही होती है। तभी सत्या वहां पहुंचता है। वह दाग छुटाने के लिए आइस एवं नींबू लेकर आता है। साथ में सई के लिए खाना भी लाता है। सई उनकी सहायता लेने से मना कर देती है। सत्या बोलेगा कि वह ऐसा नहीं करने देगी तो वह गिल्ट से मर जाएगा। इस पर सई बोलती है, अभी मर जाओ। इधर महिला मोर्चा पाखी को इन्साफ दिलाने के लिए भवानी की हाय-हाय करता घर पहुंच जाता है। भवानी की उनसे नोकझोंक होती है। वे लोग सई को घर से निकालने की मांग करती हैं। तब तक विराट वहां आकर उन लोगों से बोलता है कि पाखी को इन्साफ दिलाने के लिए वे लोग सवि को उसकी मां से या बाप से अलग करने की बात कर रही हैं। वह सबके सामने पाखी की पोल खोलता है कि उसने 4 लाख रुपये देकर ये तमाशा घर पर करवाया है। पूरा घर पाखी को सुनाता है। 

वही इस पर वह भड़क जाती है कि होली की घटना पर सब क्यों शांत रहे। पाखी होली की भड़ास निकालती है। विराट अपनी हरकत याद करते शर्मिंदा होता है। पत्रलेखा सबको खूब सुनाएगी। पाखी विराट से कहती है कि वह उसका पति है तथा उसकी इच्छा पूरी करना उसका फर्ज है। विराट को सई को घर से निकालने के लिए ठोस कदम उठाना पड़ेगा। वह उसे फैक्ट्री से लौटने तक का समय देती है। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि सई विराट को डॉक्टर अफसर के बारे में बताएगी। विराट बोलेगा कि परेशान कर रहा हो तो वह ऐक्शन ले सकता है। इस पर वह कहती है कि इतनी सी बात के लिए वह नागपुर के DCP को परेशान नहीं कर सकती। विराट उससे बोलता है कि DCP के अतिरिक्त वह उसका कुछ और भी लगता है। इस पर सई बोलती पूछती है, क्या लगते हो मेरे?

'नच बलिए 10' में होगी इन मशहूर कपल्स की एंट्री, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

इंटरनेट पर छाया उर्फी जावेद का मेल वर्जन, वीडियो देख चकराया लोगों का सिर

अस्पताल में भर्ती हुई शिवांगी जोशी, फोटो देख लगा फैंस को झटका

Related News