यंहा सड़क पर बही चॉकलेट की नदी

वर्ल : पश्चिम जर्मनी के वर्ल शहर में एक चॉकलेट बनाने वाली कंपनी का टैंक लीक हो गया। इसके चलते सड़क पर 10 वर्गफीट की पिघली चॉकलेट फैल गई। वर्ल के फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि करीब एक टन चॉकलेट सड़क पर फैल गई। इसके बाद सड़क को बंद कर दिया गया और सफाई के लिए एक विशेषज्ञ कंपनी को बुलाया गया।

लोगों को लगा जादुई कारपेट बिछ गया  फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों की माने तो उनके लिये यह चौंकाने वाला अनुभव था। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन वर्ल के लोगों के लिए यह क्रिसमस के पहले तोहफे जैसा साबित हुआ। अफसरों ने बताया कि वर्ल के उपनगरीय इलाके में स्थित एक चॉकलेट कंपनी द्रीमीस्टर के टैंक से पिघली चॉकलेट ओवरफ्लो होना शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में सड़क पर चॉकलेट की नदी सी बहने लगी। लोगों को लगा कि सड़क पर एक जादुई कारपेट बिछ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सड़क पर बही चॉकलेट कुछ देर में ही जम गई। दो घंटे तक सड़क पर यातायात रोकना पड़ा और चॉकलेट निकालने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चॉकलेट पर गर्म पानी डाला गया और इसके बाद फावड़े से खुरचकर निकाला गया। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ने बताया कि चॉकलेट टैंक के लीक होने से काफी नुकसान हुआ, लेकिन क्रिसमस को देखते हुए जल्द ही हम फैक्ट्री शुरू करेंगे।

चॉकलेट से बना है ये घर, देखते ही मुँह में आ जाएगा पानी

कोसी नदी में नजर आए यह दुर्लभ जीव

अब मंदिर की तरह नजर आएगा यह रेलवे स्टेशन

Related News