मतदाता सूची में बार नामों पर गौतम ने दी ऐसी गंभीर प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने शुक्रवार को दावा किया था कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है। क्रिकेट से राजनीति में दाखिल हुए गौतम गंभीर की तरफ से इस मामले में अब प्रतिक्रिया मिली है।

ईवीएम पर कमल के नीचे भाजपा का नाम लिखे होने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

कुछ ऐसा बोले गंभीर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने ऊपर लगे आरोप को सिरे से खारिज करते उन्होंने कहा जब आपके पास कोई विजन नहीं है और बीते साढ़े चार साल में आपने कोई काम नहीं किया तो आप आरोप लगाने लगे। ऐसे मामलों की जांच करना चुनाव आयोग का काम है। अगर आपके पास कोई विजन होता तो आप ऐसी नकारात्मक राजनीति नहीं करते।   

प्रियंका गांधी ने लगाया बीजेपी पर आरोप, बोली- जीतने के लिए बांट रहे है पैसे

इतनी बताई गई है संपत्ति 

जानकारी के लिए बता दें आतिशी ने आरोप लगाया था कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं। गौतम गंभीर दिल्ली में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गौतम गंभीर के नामांकन के बाद यह बात भी सामने आई थी कि वह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नामांकन के दौरान लगाए गए हलफनामे से इसका पता चलता है। गौतम गंभीर की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। 

भारत का एकमात्र गांव जहां जाने से पहले पुलिस से लेनी होगी इजाज़त

प्रियंका गांधी का खुलासा, जानिए क्यों नहीं लड़ा PM मोदी के खिलाफ चुनाव

कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी, एक की मौत कई घायल

Related News