कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी, एक की मौत कई घायल
कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी, एक की मौत कई घायल
Share:

कैलिफोर्निया : शहर में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हैं। घटना के बाद एक 19 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले पर मेयर का कहना है कि हो सकता है कि ये घृणा अपराध है। बताया गया है की, "गोलीबारी के दौरान, चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घायल ने दम तोड़ दिया और अन्य तीन की हालत अब स्थिर है।

पाकिस्तान को अमेरिका ने दिया बड़ा झटका, VISA पर लग सकती है रोक

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में मारी गई महिला बहुत बुजुर्ग थीं। गोर ने पत्रकारों को बताया कि सैन डिएगो से 19 वर्षीय एक किशोर को गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता उसकी सोशल मीडिया गतिविधि की समीक्षा कर रहे हैं और ऑनलाइन जारी किए गए एक खुले पत्र की वैधता की जांच की जा रही है। पीड़ितों में एक 60 वर्षीय महिला है, जिसकी अस्पताल में ही मौत हो गई। वहीं बाकी के तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। 

काउंटी मैच में चोटिल हुए सैम बिलिंग्स टीम से बाहर

जमकर हुई गोलीबारी 

जानकारी के मुताबिक एक पीड़ित की उम्र 57 साल है, जिसने अपनी दोनों तर्जनी उंगलियां खो दी हैं। वहीं 34 साल के एक व्यक्ति और एक लड़की भी इस गोलीबारी का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को सिनगॉग में गोलीबारी की घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली। गोलीबारी एक 'एआर-15 टाइप' राइफल से की गई थी। अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाओं में 'एआर-15' का इस्तेमाल किया गया है।

चीन ने फिर मारी पलटी, वेबसाइट से हटाया भारत का वो नक्शा जिसमे...

इस कारण आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर

विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों की फिटनेस बनी चिंता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -