गौहर खान के लिए 2020 और 2021 में क्या है फर्क, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड तक में अपने जलवे दिखा चुकीं अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हर दिन उनके तरह-तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं जो बड़े मजेदार हैं। आजकल गौहर खान घर में ही हैं और ऐसे में वह कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जो उनके पति जैद दरबार के साथ होते हैं। अब इस समय भी दोनों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर करते हुए गौहर ने यह खुलासा किया है कि उनके लॉकडाउन 2020 और लॉकडाउन 2021 में क्या फर्क है।

आप देख सकते हैं गौहर खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दोनों गौहर और जैद काफी मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए गौहर ने बताया है कि 'उनके लिए लॉकडाउन 2020 और लॉकडाउन 2021 में क्या फर्क है।' आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा है, 'सच्ची कहानी है दोस्तों! हाहाहा मैं बस ये करना चाहती थी।' वैसे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 2020 में जब लॉकडाउन लगा था, तब गौहर सिंगल और परेशान थीं और जब 2021 में उनकी शादी हो गई तो वो अपने पति जैद के साथ लॉकडाउन को एन्जॉय कर रही हैं। इस वीडियो को देखने पर यह काफी मजेदार लग रहा है।

अब तो ज़ैद और गौहर दोनों के ही फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वैसे जैद ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हाहाहा ये अब तक का बेस्ट था।' आप सभी जानते ही होंगे कि गौहर खान ने जैद दरबार संग 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया था। उसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं थीं।

VIDEO: सिर दर्द से परेशान रितेश देशमुख से जेनेलिया ने पूछा ऐसा सवाल कि उड़ गए होश

कभी लोगों की मदद तो कभी डोसा बनाते हुए नज़र आते है सोनू सूद

बाजार: आज होगी स्टॉक पर नज़र

Related News