VIDEO: सिर दर्द से परेशान रितेश देशमुख से जेनेलिया ने पूछा ऐसा सवाल कि उड़ गए होश
VIDEO: सिर दर्द से परेशान रितेश देशमुख से जेनेलिया ने पूछा ऐसा सवाल कि उड़ गए होश
Share:

बॉलीवुड और मराठी जगत के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख अपने नए-नए वीडियो से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इन दिनों उनके नए-नए और मजेदार वीडियो आ रहे हैं जो लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस समय भी उनका एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक तरफ वह सिर दर्द से परेशान नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा उनसे ऐसा सवाल पूछ लेती हैं कि वह भगवान को याद करना शुरू कर देते हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो को जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक बहुत से लोगों ने पसंद किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

इस वीडियो में रितेश देशमुख की एक्टिंग देखने लायक है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रितेश देशमुख सिर दर्द से परेशान हो रहे हैं, तभी जेनेलिया डिसूजा उनसे पूछती हैं कि क्या हुआ। इसपर रितेश देशमुख ने कहा, 'हेडेक हो रहा है।' तभी जेनेलिया पूछती हैं, 'कहां पर।।।' उनके इसी सवाल पर रितेश देशमुख हैरान रह जाते हैं और भगवान को याद करना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो पर बॉलीवुड कलाकार मनीष पॉल, मोनालिसा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीँ एक तरफ रितेश देशमुख ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "जेनेलिया डिसूजा, यार सिर में दर्द हो रहा है।।।"

आप सभी को हम यह भी बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अकसर एक-दूसरे के साथ वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैं। वहीँ इन दोनों के मजेदार वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आते हैं। रितेश देशमुख के काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वह फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार संग मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएँगे।

महाराष्ट्र: अस्पताल में एक दिन में हुई 7 कोरोना मरीजों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विंसेंट में ज्वालामुखी विस्फोट से बढ़ी आम जनता और अधिकारियों की परेशानी

तारक मेहता का।।। में दयाबेन की एंट्री को लेकर असित मोदी ने दिया बड़ा बयान, इस दिन होगी एक्ट्रेस की एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -