कभी लोगों की मदद तो कभी डोसा बनाते हुए नज़र आते है सोनू सूद
कभी लोगों की मदद तो कभी डोसा बनाते हुए नज़र आते है सोनू सूद
Share:

कोविड-19 महामारी में अपने नेक कामों के द्वारा लोगों के दिलों पर छा चुके अभिनेता सोनू सूद आज भी गरीबों की सहायता कर दुआएं ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोनू अपने पोस्ट्स के माध्यम से भी फैंस को एंटरटेन करने में लगे हुए है। सोनू सूद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। जिसमें वो डोसा बनाते दिखाई दे रहे है।

सोनू सूद ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शूटिंग सेट पर डोसा बनाते नज़र आ रहे है। वीडियो में डोसा बनाने के साथ ही अभिनेता, फैंस को कुरकुरा डोसा बनाने के टिप्स भी देते नज़र आ रहे है। अभिनेता का ये हिडेन टैलेंट देख फैंस काफी खुश हो गए हैं और कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे हैं।

सोनू सूद की ये कला देख बॉलीवुड मूवी की प्रोड्यूसर फराह खान भी बहुत खुश हैं। साथ ही उन्होंने अभिनेता को घर आने का न्यौता भी दे चुके है। वीडियो पर कमेंट कर फराह ने लिखा है,'घर आजा फिर'। वहीं, सोनू सूद भी मजाकिया अंदाज में वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि,'मेकर्स ने डोसा बनाने के लिए ऑफ वाले दिन भी सेट पर बुला लिया। जबकि, आज मेरी छुट्टी थी।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू सूद के इस लेटेस्ट शेफ वीडियो को अबतक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस भी बेहतरीन कमेंट किए जा रहे है। एक यूजर ने एक्टर की तारीफ में लिखा है,'सर आप बेस्ट हैं'। दूसरे ने लिखा है,'आप जीवन की सभी खुशियां डिजर्व करते हैं'। एक अन्य ने लिखा है,'आप हमारे मल्टी टैलेंटेड मसीहा हैं'। वहीं, बाकी फैंस ने हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं। सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही मूवी 'किसान' में दिखाई देने वाले हैहैं। एक्टर को आखिरी बार पंजाबी म्यूजिक वीडियो में देखा गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में मिले 3052 नए कोरोना केस, अब तक कुल 1772 की मौत

रहस्यमयी हो हुआ कोरोना वायरस, लक्षण होने के बावजूद निगेटिव आ रही है रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच सीएम केजरीवाल ने 14 अस्पतालों को किया कोविड अस्पताल घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -