आज से गणेश उत्सव पर्व की हुई शुरुआत, भगवान महाकाल का हुआ विशेष श्रृंगार

उज्जैन/ब्यूरो। आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। घर- घर में गणपति की स्थापना की जाएगी। वहीं विश्व प्रसिद्ध महांकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में गणेश चतुर्थी की शुरुआत भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार कर हुई। भगवान महाकाल आज श्री गणेश के रूप में लोगों को दर्शन दे रहे हैं। बाबा महाकाल ने प्रथम पूज्य की परंपरा का निर्वाह किया। महाकाल खुद श्री गणेश के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

सबसे पहले बाबा महाकाल को पुत्र गौरीनंदन के रूप में भांग से आकर्षक, अद्भुत श्रृंगार किया गया। सुबह होने वाली भस्म आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने इस मनमोहक गौरी पुत्र रूप के दर्शन किए। बाबा महकाल मनमोहक दर्शन देकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान साथ ही बाबा महाकाल को पुत्र गणेश को प्रिय मोती चूर के लड्डू का भी भोग लगाया गया।

 

Koo App

Koo App

Koo App

Koo App

Koo App

Koo App

Koo App

Koo App

Koo App

 

आपको बता दे की मध्यप्रदेश व देश के समस्त गणेश मंदिरो में आज से भक्तों का ताँता लगा दिखाई देगा, दस दिन तक चलने वाले इस उत्सव की धूम पुरे देश भर में दिखाई देगी, महाकाल, खजराना, और चिन्तामण  समेत कई स्थानों पर आज से भव्य आयोजन शुरू होंगे, भगवान गणेश के विराजित होते ही यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा बड़े मंदिरो से लेकर छोटे छोटे पंडालों में इस पर्व की रौनक देखि जाएगी।        

कोई झगड़ा नहीं, फिर मोहम्मद आज़ाद ने क्यों तोड़ी शिव प्रतिमा ? अलीगढ़ का मामला

ये है देश के सबसे ज्यादा मिलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर

विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुए शरत कमल

Related News