गणेश चतुर्थी: इस आरती से आज करें बप्पा को खुश

आज गणेश चतुर्थी के पर्व की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आज भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करने से बड़े-बड़े संकट कट जाते है। जी दरअसल भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं, और किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। आपको बता दें कि गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलने वाला है। वहीँ गणेश महोत्सव की धूम 19 सितंबर, 2021 तक रहेगी। अब आज गणपति बप्पा के पूजन के साथ उनकी आरती की जाएगी। तो आइए जानते हैं गणेश जी की आरती।

गणेश जी की आरती:-

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी, माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।  पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा, लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ।। जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया, बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।  'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।  जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ।।  माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा। 

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।  कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।

गणेश चतुर्थी के दिन कर्ज उतारने के लिए करें यह उपाय

गणेश चतुर्थी पर घर लाएं इन 5 चीजों में से कोई एक, चमक उठेगी किस्मत

कोरोना में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन, मुंबई में धारा 144 और मास्क अनिवार्य

Related News