पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज : शिवराज मामा नहीं मामू हैं

इंदौर। शहर में विधानसभा चुनाव के में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस नेता और  दिग्विजय सिंह के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी सक्रीय हो गए हैं।  जयवर्धन विधानसभा चुनाव से पहले मालवा-निमाड़ की सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार दौरें कर रहे हैं। इसी के चलते वह आज देपालपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक बार फिर चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देपालपुर में विशाल भाई पर विश्वास जताया था ठीक उसी तरह एक बार फिर हमें देपालपुर विधानसभा से जीत हासिल करना है। 

इसी के साथ जयवर्धन ने मंच से भाजपा सरकार को निशाना बना कर उन पर तंज कसे। उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मामा नहीं बल्कि मामू है। और कहा शिवराज मामू जहां एक ओर बहनों के भाई बनते हैं तो चुनाव के पहले वह लाड़ली बहना की राशि 3 हजार करके दिखाएं।  उन्होंने कांग्रेस को विजय बनाने के लिए 150 दिन तक कार्यकर्ताओं को  एक एक घर जाकर भाजपा के 3 साल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी देने को कहा।

 जयवर्धन ने कहा कि भाजपा के राज में मात्र 7 माह में ही उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर में जरा सी हवा में ही सप्त ऋषि की मूर्तियां गिर गई। भाजपा के 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश की हालत खराब हो गई है। आगामी 5 माह यानी 130 दिन तक कांग्रेस कार्यकर्ता जुट जाए जिससे हर बूथ पर कांग्रेस की जीत हो। इस दौरान जमकर कार्यकर्ताओं ने भी तालियां बजाकर पूर्व मंत्री का उत्साहवर्धन किया और कांग्रेस के साथ  कदम से कदम मिलाकर खड़े होने की बात कही। करनी होगी।

जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में हुई मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

सीएम शिवराज का विपक्षी पर निशाना : ख्याली पुलाव पकाते रहे, 2024 में सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी मोदी सरकार

जानिए क्यों प्रसिद्ध है भोपाल, क्या है इसका इतिहास

Related News