'झंडा सँभल नहीं रहा देश संभालेंगे ये', झंडा फहराने पहुंची थी सोनिया गांधी.. लेकिन...देखें Video

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस (28 दिसंबर 1885) पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी झंडा फहराने पहुंची, तो झंडा गिरकर उनके हाथ पर आ गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि सोनिया गाँधी रस्सी खींच कर झंडा लहराने का प्रयास करती हैं, किन्तु पहले तो रस्सी अटकती है और फिर झंडा नीचे गिर जाता है। 

 

वहाँ खड़ी भीड़ हैरानी से इस पूरी वाकये को देखती रहती है। इसके बाद झंडा लहराने की जगह सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज को पकड़कर फैला दिया जाता है और कांग्रेस समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं। अब इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमैंट्स कर रहे हैं। ट्विटर यूज़र अंकुर दुबे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा है कि, 'झंडा सँभल नहीं रहा देश संभालेंगे ये।'

सेकुलर लिबरल नामक यूज़र ने कहा कि, 'फ्लैग भी गवाही दे रहा है कि अब कांग्रेस गिर चुकी है। पहले वाली कांग्रेस नहीं रही।' दीप कुशवाहा ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'पूरी की पूरी पार्टी गिर गई है उसके बारे में कोई नहीं सोच रहा। एक पार्टी के झंडे के लिए इतनी चिंता।' वहीं  गोपाल रावत ने लिखा कि, 'भगवान भी नहीं चाहते हैं कि ये लोग कभी झंडा फहराएँ। जय श्री राम।'

जब पीएम मोदी रैलियां कर सकते हैं, तो चुनाव कराने में क्या हर्ज है ?- मल्लिकार्जुन खड़गे

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

 

Related News