पहले लड़की से बना लड़का, फिर बहन की सहेली पर आ गया दिल, आज लेंगे 7 फेरे

इंदौर: भारत में आए दिन LGBT मैरिज के कई मामले सामने आते रहते हैं। मगर मध्य प्रदेश के इंदौर में पहली बार ऐसा हुआ जब महिला से पुरुष बनी महिला ने अपनी बहन की सहेली से शादी कर ली। हाल ही में दोनों ने फैमिली कोर्ट में शादी की थी। मगर आज यानि सोमवार को दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में भी बंधेंगे। महिला से पुरुष बनी महिला का नाम अस्तित्व है। इससे पहले उनका नाम अलका था। मगर अपने 47वें जन्मदिन पर उन्होंने महिला से पुरुष बनने की सर्जरी करवाई तथा वह अलका से अस्तित्व बन गईं। 

वहीं, जिस महिला से उन्होंने कोर्ट मैरिज की है उसका नाम आस्था है। आस्था से अस्तित्व की मुलाकात उनके घर पर ही हुई थी। दरअसल, आस्था, अस्तित्व की बहन की दोस्त हैं। सुदामा नगर क्षेत्र में जन्मी अलका सोनी आरम्भ से ही लड़कों की भांति रहती थीं। उन्हें लड़कों की तरह रहना पसंद था। मगर कुछ वर्ष पश्चात् उन्हें लगा कि यदि सर्जरी के माध्यम से पुरुष बना जा सकता है तो क्यों न वो सर्जरी करवा लें। उन्होंने फिर 47वें जन्मदिन के दिन अपनी सर्जरी करवाई। फिर वो महिला से पुरुष बन गईं। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया। नाम रखा अस्तित्व। वही इसी बीच उनकी बहन की एक दोस्त आस्था उनके घर आई। आस्था की दोस्ती अस्तित्व से भी हो गई। हालांकि, शुरू में दोनों के बीच नॉर्मल दोस्ती रही। मगर आहिस्ता-आहिस्ता दोनों के बीच प्यार हो गया। 4 से 5 महीने तक दोनों ने पहले एक दूसरे को समझा। फिर तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। दोनों ने फिर इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। दोनों ने अपने घर वालों को इस शादी के लिए रजामंद किया। घर से रजामंदी मिली तो दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत फैमिली कोर्ट में शादी रचा ली। 

अस्तित्व ने बताया कि शादी के पहले दोनों ने अपर कलेक्टर रोशन राय को अपनी स्थिति समझाते हुए शादी का आवेदन दिया था। कलेक्टर ने परीक्षण के पश्चात् आवेदन स्वीकार कर लिया। 7 नवंबर को अस्तित्व एवं आस्था ने वर वधु पक्ष के दो-दो गवाह और एक संयुक्त गवाह की उपस्थिति में शादी कर मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त किया। फिर एक सादा शादी का प्रोग्राम रखा गया। इस कार्यक्रम में दोनों के परिवारों के 25 लोग उपस्थित रहे। मगर आज यानि सोमवार को अस्तित्व और आस्था हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक भी शादी करेंगे। लाल जोड़ा पहन कर आस्था दुल्हन बनेंगी। वहीं, अस्तित्व दूल्हा बनेंगे। दोनों मंडप पर सात फेरे लेंगे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया है। 

'धीरज साहू बड़े खानदानी कारोबारी हैं, उन्होंने कोई ऐसा भ्रष्टाचार किया है', कांग्रेस सांसद के बचाव में उतरे तारिक अनवर

अब संसद में नहीं मिलेगी 'नमाज़' पढ़ने की छुट्टी ! उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ख़त्म किया 30 मिनट का ब्रेक

दलितों को वोटिंग-नौकरी का हक़ नहीं, कश्मीर का अलग संविधान ! क्या ऐसा 370 फिर लागू होना चाहिए ? आज 'सुप्रीम' फैसला

Related News