अभिनेत्री मुनमुन दत्ता एक बार फिर से विवादों से घिर गईं हैं। जी दरअसल उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दायर की गई है। जी दरअसल मुंबई पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया है। उनका कहना है कि एक जाति के खिलाफ टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर ये FIR दर्ज हुई है। मुनमुन टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आती हैं। इस शो में वह बबीता जी के नाम से जानी जाती हैं और इसी किरदार को लेकर वह मशहूर हुईं हैं। ऐसे में हाल ही में उनके खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार प्रतिबंध नियम (एट्रोसिटी एक्ट) 2015 के तहत एफआईआर हुई है। आपको पता ही होगा कि मुनमुन दत्ता ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उनकी तरफ से एक ऐसी टिप्पणी की गई, जिसको लेकर उनके ऊपर दलितों के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी भावनाएं आहत करने का आरोप है। इसी को लेकर मुनमुन दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अब इस समय मुनमुन को सोशल मीडिया पर भी अपने इस वीडियो के लिए काफी गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों ही मुनमुन दत्ता ने अपने टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए इस वीडियो को डिलीट कर दिया था। उन्होंने पूरे विवाद पर माफी मांगते हुए कहा था कि ''मेरे कहे गए एक शब्द को लेकर गलत मतलब निकाला जा रहा है। मैंने वो शब्द किसी को भी अपमानित करने, डराने या किसी की भावनाएं आहत करने के इरादे से इस्तेमाल नहीं किया था। मेरी भाषा में दिक्कत के चलते, मुझे वाकई उस शब्द का सही अर्थ नहीं मालूम था। मुझे जैसे ही उस शब्द का मतलब पता चला, मैंने तुरंत उस वीडियो को डिलीट कर दिया। मेरे दिल में हर जाति, पंथ या जेंडर के प्रत्येक शख्स के लिए पूरा सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र के लिए उनके योगदान को मैं स्वीकार करती हूं।'' मुंबई में 100 रुपए पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल के भाव भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर एयरोस्पेस: FAA के सवालों से बोइंग के 787 विमानों की डिलीवरी में आया ये नया पड़ाव आस्था गिल संग अर्जुन बिजलानी ने रीक्रिएट किया ये सॉन्ग, वीडियो शेयर कर बोली अनुष्का- देखो देखो...