नारीवादी लेखिका कमला भसीन का दुखद निधन, दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक

नई दिल्ली: दबी कुचली महिलाओं के लिए जमीन पर कार्य करने वालीं और नारीवादी लेखिका कमला भसीन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखिका कमला भसीन ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके देहांत महिलावादी लेखक, संगठन और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

अमूमन टेलीविजन चैनलों पर अपनी बात मुखर ढंग से कहने वालीं कमला भसीन उम्र के अंतिम दौर में भी बेहद सक्रिय थीं। सामाजिक सगंठनों का कहना है कि कमला भसीन के जाने से महिलावादी आंदोलन समेत सभी जन आंदोलनों की अपूरणीय क्षति हुई है। जाने माने महिलावादी लेखिका कमला भसीन लगातार महिला अधिकार आंदोलन को लेकर एक्टिव रहीं। वह लगातार अपने लेखों और वक्तव्यों के माध्यम से महिलाओं को उत्साह बढ़ाती रहीं।

नामी सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'कमला भसीन, हमारी प्रिय मित्र, का आज 25 सितंबर को लगभग 3 बजे देहांत हो गया है। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक तगड़ा झटका है। विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने जीवन का जश्न मनाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।' बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी कमला भसीन के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'गायन और जीवन को अच्छी तरह से जीने का जश्न मनाने वाली तेजतर्रार कमला भसीन ने अपनी अंतिम लड़ाई लड़ ली है। उनकी अनुपस्थिति कि कमी खलेगी, उनकी दिलकश मौजूदगी, हंसी और गीत, उनकी अद्भुत ताकत उनकी विरासत है।' 

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में 14,200 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

कंगना ने की इस मशहूर अभिनेता की तारीफ़

'ये लोग ओसामा को शहीद कहते हैं ...', जब पूरी दुनिया के सामने भारत ने Pak को लताड़ा

Related News