शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की रैली पर किसानों का हमला.., फेंके पत्थर, गाड़ियां तोड़ीं

अमृतसर: पंजाब के मोगा जिले में गुरुवार (2 सितंबर 2021) को एक जनसभा कर रहे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का विरोध करने पहुँचे कुछ किसान संगठनों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस घटना में कई किसान और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, सुखबीर बादल विधानसभा चुनाव को देखते हुए 100 दिनों के पंजाब यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वे मोगा जिले पहुँचे थे। यहाँ के धर्मकोट स्थित नई अनाज मंडी में उनकी जनसभा चल रही थी। इस दौरान दोपहर के लगभग 12 बजे कुछ किसान वहाँ पहुँचे और उनका विरोध करना आरंभ कर दिया। ये सभी केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की माँग कर रहे थे। बता दें कि शिअद ने मोगा से पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह मक्खन बराड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पुलिस ने किसानों को रोक वहाँ से हटाने का प्रयास किया, जिससे वे भड़क गए। किसानों पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस और किसानों में झड़प शुरू हो गई। इसमें 24 किसान और 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। घायलों में DSP (सिक्योरिटी ब्रांच) गुरुदीप सिंह और 2 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इसके साथ ही एक होमगार्ड के जवान औऱ एक मीडियाकर्मी का सिर फट गया है। इतना ही नहीं किसानों के साथ झड़प में एक दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।    

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश हुए जारी, 7 और देशों से आगमन पर दिखानी होगी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट्स

शराब खरीदने के लिए दोनों डोज़ का टीकाकरण सर्टिफिकेट दिखाना हुआ अनिवार्य, आदेश जारी

योगी सरकार का बड़ा फैसला - यूपी में सभी शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाना हुआ अनिवार्य

Related News