किसान आंदोलन: मध्यप्रदेश के किसानों की चेतावनी- खबरदार, अगर टिकैत को गिरफ्तार किया तो...

भोपाल: मध्य प्रदेश में किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर श्योपुर पहुंच रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत को एक पुराने केस में गिरफ्तार किया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज कर देंगे। बता दें कि राकेश टिकैत किसान महापंचायत को संबोधित करने के लिए सोमवार दोपहर श्योपुर आने वाले हैं।

भाकियू के राज्य अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि, राकेश टिकैत दोपहर में दिल्ली से श्योपुर पहुंचेंगे। यदि पुलिस भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के निर्देशों के तहत उन्हें अरेस्ट करती है, तो हम अपना विरोध उग्र कर देंगे और किसी भी अप्रिय घटना के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। वहीं, किसान यूनियनों ने दावा किया है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों की तक़रीबन 40,000 महिलाएं दिल्ली विरोध स्थलों पर पहुंचेंगी, जिनमें सिंघू,टिकरी और गाजीपुर सीमाएँ शामिल हैं। प्रत्येक किसान संघ की अपनी महिला शाखा है, किन्तु भारतीय किसान संघ की यह शाखा (उगरहन) सबसे बड़ी है।

किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि ये महिलाएं सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगी और फिर बच्चों, खेतों और परिवार के बड़े-बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए वापस घर पहुंचेंगी।

आज सब अच्छा लिखेंगे। हम आईना लिखेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नीता अंबानी ने दिया महिलाओं को खास गिफ्ट

राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को किया संबोधित

 

Related News