रणवीर सिंह के लुक को देखकर चौंके फैंस, बोले- इसी कारण एलियन्स भारत नहीं आते हैं...

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह जितना अपने अभिनय को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, उतना ही अपने लुक्स को लेकर भी वह सुर्ख़ियों में रहते हैं। रणवीर बहुत अजीब और अतरंगी कपड़े पहनते हैं। कई बार अपने लुक्स को लेकर वह ट्रोल भी होते रहते हैं, मगर अभिनेता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

वही अब रणवीर ने अपने नवीनतम फोटोशूट की फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर के लुक्स देखकर प्रशंसक हैरान हो गए हैं। रणवीर ने ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहना है तथा इसके साथ-साथ उन्होंने गोल्ड की बड़ी जूलरी पहनी हुई है। रणवीर ने विग भी पहना हुआ है। इतना ही नहीं इस आउटफिट के साथ उन्होंने एक ब्लैक हैंडबैग रखा हुआ है। वहीं एक तस्वीर में रणवीर ने इस आउटफिट के साथ एक लॉन्ग जैकेट तथा हैट पहनी है। सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लुक को ट्रोल किया जा रहा है। 

वही एक फैन ने कमेंट किया, दीपिका आपकी हरकतों को देखकर परेशान नहीं होती हैं। तो एक ने कमेंट किया, यही कारण है कि एलियन्स भारत नहीं आते हैं। तो वहीं एक ने लिखा, दीपिका प्लस बप्पी लहरी। तो एक ने लिखा, लो अब दीपू के गहने भी ले लिए। हालांकि रणवीर के इस लुक की बॉलीवुड स्टार्स बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। अर्जुन कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ तक सभी उनके इस लुक से इम्प्रेस हुए हैं। बता दें कि हाल ही में रणवीर ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिसमें वह बहुत डिसेंट लग रहे थे। प्रशंसकों ने कमेंट किया था कि लगता है अब रणवीर सुधर गए हैं तथा नॉर्मल लुक में रहने लगे हैं। मगर अब रणवीर की इन तस्वीरों को देखकर वह फिर दुखी हो जाएंगे।

ख़त्म हुआ इंतजार! रिलीज हुआ 'तूफान' का ट्रेलर, तूफानी अंदाज में नजर आए फरहान अख्तर

कंगना रनौत ने फिर लिया तापसी पन्नू से पंगा, कहा- भीख मांगकर मांगती थी मेरी छोड़ी हुई फिल्में और आज...

बड़ी खबर: फिर अस्पताल में भर्ती हुए दिलीप कुमार, सांस लेने में हो रही है परेशानी

Related News