स्पेन में बना यूरोप का पहला Underwater Museum

बाहर की दुनिया तो आप सभी ने देखी है। लेकिन क्या देखी है अपने समुद्र के अंदर की दुनिया। नही ना,तो हम बताते हैं। समुद्र जितना सुन्दर और खूबसूरत लगता है उतना ही सुंदरा है उसके अंदर का नज़ारा। जितनी खूबसूरत दुनिया इसके अंदर की है उतनी ही रहस्यमयी भी है। समुद्र को समझने की कोशिश जितना करेंगे उतना ही नया पाएंगे।

हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही Sculptor (मूर्तिकार) Jason deCaires Taylor की कहानी। इन्होंने समुद्र के अंदर एक अंडर वाटर वर्ल्ड बना रखा है। जी हाँ,स्पेन के Canary Island में बनाया है अंडर वाटर आर्ट संग्रहालय जिसका नाम है Mueso Atlantico, जो कि यूरोप का पहला अंडर वाटर म्यूज़ियम है। यहाँ जैसन ने कुछ ऐसी मूर्तियां रखी हैं जो स्नॉर्कलिंग, डाइविंग करने वालों को आसानी से दिख जाएंगी। कहा जा रहा है कि साल के अंत में इसका काम पूरा आकर दिया जायेगा।

इस आर्ट के ज़रिये यहां पर मछलियों की नई प्रजाति और समुद्र में बायोमास बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस गैलरी में आपको रिफ्यूज़ी, सेल्फ़ी लेते हुए टूरिस्ट्स, पौधों और आदमियों की आकृतियां भी दिख जाएंगी। इसे लोग जितना सुन्दर और खूबसूरत बता रहे हैं उतना ये भी कह रहे हैं कि इससे समुद्री जीव पर खतरा मंडरा रहा है। हालाँकि इस गैलरी को समुद्र के वातावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आपको बता दे कि Mueso Atlantico, पूरे यूरोप और अटलांटिक में पहला ऐसा म्यूज़ियम होगा, जिसे 100 साल बने रहने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है। देखिये इसकी कुछ तस्वीरें।

ज़िन्दगी में मजा लाने के लिए लगवा लिया घोड़े का लिंग

ये हैं भारत के न्यूड Beaches जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा

भारत की इन सड़को पर है भूतो का बसेरा

यह शख्स करता था अपने ही पालतू कुत्ते के साथ क्रूर व्यव्हार

Related News