पुदुचेरी में बोले अमित शाह- 'कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं'

पुदुचेरी: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीति तेज हो चुकी है। यहाँ इस समय हर एक दल अपनी बात रख रहा है। आज गृह मंत्री अमित शाह पुदुचेरी पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने कराईकल में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने उनकी सरकार को यहां गिराया। लेकिन आपने मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति बनाया था जो अपने सर्वोच्च नेता के सामने ट्रांसलेशन में भी झूठ बोले, ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया।'

अमित शाह ने यहाँ यह भी कहा कि, 'पुदुचेरी में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी की सरकार ने किया। 15,000 करोड़ रुपये भारत सरकार ने यहां के विकास के लिए भेजे। क्या आपके गांवों में ये पैसा आया है? नारायणसामी की सरकार ने ये 15,000 करोड़ रुपये गांधी परिवार के सेवा में दिल्ली भेज दिया। मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर मैं कहता हूं कि अगले चुनाव में पुदुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'ये पुदुचेरी की भूमि बहुत पवित्र भूमि है। यहां पर कई बार महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने कई बार लंबे समय तक निवास किया और श्री अरविंदो ने जब आध्यात्मिक यात्रा शुरू की तो पुदुचेरी को ही पसंद करके अपना आगे का जीवन की यात्रा को इस स्थान पर से आगे बढ़ाया।'

इसके अलावा अमित शाह ने यह भी कहा कि, 'नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से हम प्रयासशील थे कि पुदुचेरी पूरे देश में मॉडल बने। प्रधानमंत्री ने 115 ये ज्यादा योजनाएं यहां के लिए भेजकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कदम बढ़ाए। लेकिन यहां की सरकार ने इन योजनाओं को जमीन पर उतरने नहीं दिया।' आगे अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, 'मैं पुदुचेरी की जनता को पूछना चाहता हूं कि जिस पार्टी के नेता चार टर्म से लोकसभा में है, उसको ये भी मालूम नहीं है कि दो साल से देश में मत्स्य पालन विभाग शुरू हो चुका है। वो पार्टी पुदुचेरी का कल्याण कर सकती है? उन्होंने कहा कि 2019 में ही मत्स्य विभाग का गठन हो चुका है, लेकिन राहुल गांधी तब वैकेशन पर थे।'

आगे अमित शाह ने यह भी कहा कि, 'कांग्रेस में मेरिट की जगह नहीं है, न सिर्फ पुदुचेरी बल्कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। वह पुदुचेरी की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि अगर NDA की सरकार बनीं तो 2022 आजादी के 75 साल जब होंगे तब यहां पर हर गरीब के घर में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम भाजपा सरकार करेगी।'

लड़की को ऑटो में अगवा कर बजा दिए तेज गाने और लूट ली आबरू, हुए गिरफ्तार

रीवा में बोले कमलनाथ- 'MP सरकार सौदेबाजी की शिकार हो गई'

वैशाली पहुंचे चिराग पासवान पर लोगों ने की तानों की बरसात, कहा- "पापा का क्षेत्र है, आते रहा करिए।।।

Related News