महीनों तक नाबालिग को अरमान अंसारी ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो मारकर पेड़ से लटकाया शव

दुमका: आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना से एक बार फिर दुमका शर्मसार हो गया है। जी दरअसल यह खबर मिली है कि लड़की काफी गरीब थी और मजदूरी कर पेट पालती थी। इस दौरान उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी राजमिस्त्री अरमान ने पहले तो कई महीनों तक उसका यौन शोषण किया और उसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है लड़की राजमिस्त्री के साथ ही निर्माण कार्यों में मजदूरी करती थी। इस मामले में राजमिस्त्री पर आरोप है कि काम करने के दौरान ही दोनों के बीच संबंध बने और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

जी हाँ और हत्या की यह घटना बीते गुरुवार रात की बताई जा रही है। केवल यही नहीं बल्कि हत्या के बाद शव को रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया ताकि यह भ्रम हो कि लड़की ने आत्महत्या की है। वहीं बीते शुक्रवार को स्थानीय लोग जब मॉर्निंग वाक पर निकले तो उन्होंने देखा कि किशोरी का शव पेड़ से लटक रहा है और उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में दिग्घी (एसकेएमयू) ओपी के थाना प्रभारी सुजीत उरांव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। बीते शुक्रवार को शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण मामले का खुलासा नहीं हो सका। बीते शनिवार को शव की पहचान के साथ ही परिजनों के बयान और पुलिस की छानबीन से पुलिस के आला अधिकारियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या की पुष्टि की।

इस मामले में आशंका यह जताई जा रही है कि लड़की के गर्भवती होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा और युवक ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को एक पेड़ से लटका दिया। आपको बता दें कि दुमका में 14 साल की किशोरी की रेप के हत्या कर शव को पेड़ से टांगने का आरोपी अरमान पाकुड़ के अमड़ापाड़ा का रहने वाला निवासी है। जी हाँ और वह राजमिस्त्री का काम करता है और श्रीअमड़ा में किराए का घर लेकर रहता था।

पुलिस का कहना है, युवती मूलत: दुमका जिले के रानेश्वर इलाके की रहने वाली थी और उसके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अभी वह दुमका से करीब 15 किमी दूर जामा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी। वह रोज मजदूरी करने दुमका आती थी। इसी दौरान उसका परिचय राजमिस्त्री अरमान अंसारी से हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस कांड की त्वरित जांच कर एक सप्ताह में चार्जशीट का आदेश दिया गया है।

इंदौर: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में युवक ने काटा अपना गला

स्व. दादा निर्भयसिंह पटेल जयंती पर भाजपा नेताओ ने किया माल्यार्पण

कार्तिक ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग

Related News