छत्तीसगढ़ दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, विधायकों और सांसदों से मांगा समर्थन

रायपुर: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए रायपुर पहुंची। द्रौपदी मुर्मू यहां प्रातः लगभग 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचीं। वही इसको लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कू कर लिखा- आज हवाईअड्डे पर एनडीए और अन्य समर्थक दलों की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत किया। भारतीय लोकतंत्र में यह पहली बार होगा जब कोई आदिवासी और वह भी महिला इस सर्वोच्च पद को सुशोभित करेगी।   छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 MLA हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं बहुजन समाज पार्टी (BSP) के क्रमशः तीन और दो सदस्य हैं। प्रदेश के 11 लोकसभा सांसदों में से 9 भारतीय जनता पार्टी के तथा 2 कांग्रेस के हैं। प्रदेश से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के एक सदस्य हैं। 

Koo App

वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साई ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं, जबकि द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की प्रथम महिला होंगी जो सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी। उन्होंने आदिवासी बहुल प्रदेश के सांसदों से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की। आदिवासियों की छत्तीसगढ़ की आबादी का 32 फीसदी है। 

कांग्रेस ने भी जारी किया था संसद में 'प्रदर्शन' पर रोक का आदेश, अब क्यों हो रहा बवाल ?

महाराष्ट्र में शुरू हुआ खेला! अब फडणवीस से मिले राज ठाकरे, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

'कमलनाथ ने अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया': नरोत्तम मिश्रा

Related News