नई दिल्ली: देश के नए महामहिम की तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है, चुनावी परिणाम में द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। इस विजय के साथ ही द्रौपदी मुर्मू इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गईं हैं। तीसरे ही चरण में यशवंत सिन्हा को दी मात:– आज यानी, गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई मतगणना में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही मात दे दी। Koo App Congratulations to Smt Droupadi Murmu ji on being elected as the 15th President of India. The first tribal to become the First Citizen of our great nation, I join all in celebrating this proud and historic occasion. Best wishes for a great tenure ahead. #droupadimurmu View attached media content - Sarbananda Sonowal (@sarbanandasonowal) 21 July 2022 Koo App Congratulations to Smt. Droupadi Murmu Ji on being elected as the 15th President of India. A true epitome of #NariShakti, her election to India’s highest office will inspire all across the country for bigger aspirations & dreams Best wishes for a successful tenure ahead. View attached media content - Kishan Reddy Gangapuram (@kishanreddybjp) 21 July 2022 दरअसल, द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए आवश्यक 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। तीसरे चरण में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट प्राप्त हुए। वहीं, विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों सहित 20 राज्यों के मत भी शामिल हैं। हालांकि, अभी अन्य राज्यों की गिनती चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर नए महामहिम को बधाई दी। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति 25 जुलाई को लेंगी शपथ:– इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, भारत ने इतिहास रचा है। जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, उस समय पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में जन्मी एक आदिवासी समुदाय की बेटी को देश का राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वहीं, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को समाप्त हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 'देश को तरक्की की दिशा में ले जा रहे पीएम मोदी, वे विश्व के सबसे अच्छे प्रशासक' हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त.., केंद्र और चुनाव आयोग से माँगा जवाब 'जब भी भाजपा को लगता है कि जनता उससे नाराज़ है, तो वह गांधी परिवार को परेशान करती है'