फेस्टिव सीजन में कोरोना से कैसे बचें ? आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन देंगे जानकारी

नई दिल्ली: देश में त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। अगले हफ्ते से नवरात्र की शुरुआत होने के साथ त्योहार का सीजन आरंभ हो जाएगा। आने वाले वक़्त में दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े पर्व आने वाले हैं, जिसमें लोग खरीदारी करने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस की वजह से त्योहारों के रंग में थोड़ा भंग अवश्य पड़ा है। 

इस बीच देश में बात को लेकर भी आशंका जताई जा रही है कि त्योहारों के मौसम में कोरोना के मामलों में इजाफा हो सकता है। इसी आशंका को देखते हुए देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन आज जनता से संवाद करेंगे। डॉ हर्षवर्धन आज लोगों को त्योहारों के मौसम में कोरोना महामारी से बचाव के तरीके समझाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्वयं इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ 'संडे संवाद' प्लेटफॉर्म पर संवाद के दौरान डॉ हर्षवर्धन त्योहारों के मौसम में कोरोना से कैसे बचें इसको लेकर चर्चा करेंगे।

उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि,  त्यौहारों के रंग में क्यों पड़ सकता है भंग ? वो कौन-सी चेतावनी है जिसकी अनदेखी पड़ सकती है हम सब पर भारी ? उन्होंने लिखा कि ऐसे कई रोचक सवालों के जवाब के लिए इंतज़ार कीजिए। बातें होंगी कुछ हमारी...कुछ आपकी। दोपहर 1 बजे।

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में आज भी नहीं हुआ बदलाव, यहाँ जानिए ताज़ा भाव

Paytm बैंक में एफडी पर मिलेगा इतनी फीसदी का ब्याज, 13 माह का है मैच्योरिटी पीरियड

इन्वेस्टर्स के लिए बड़ी खबर! वेदांता लिमिटेड का डिलिस्टिंग ऑफर हुआ विफल

 

Related News