रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार किया। भूपेश ने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी पर उन्होंने कुछ नहीं बोला। पेट्रोल, गैस, डीजल इस पर कुछ नहीं बोला, किन्तु स्काईवॉक के बारे में अवश्य कहा कि भूपेश बघेल सरकार स्काईवाक ढहाना चाहते हैं। अगर स्काईवॉक ढहाना चाहते तो पौने 4 वर्ष गुजर गए ढहा देते। भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि नड्डा जी यह स्काईवाक नहीं ढहाएंगे। यह डॉ. रमन सिंह एवं राजेश मूणत के कमीशनखोरी का स्मारक है। इसे हम नहीं ढहाएंगे आप चिंता न करें। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी बदले जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हंटर चलाती थी, किन्तु भाजपा ने उसको हटा दिया। अब बिहार के सह प्रभारी नितिन नबीन की बारी है। जब से अजय जामवाल आए हैं तब से परिवर्तन जारी है। पहले प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए, फिर नेता प्रतिपक्ष बदले। अब प्रभारी भी बदलवा दिए। नितिन नबीन कितने दिनों तक रहते हैं यह देखने वाली बात है। भूपेश ने बोला कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी राज्य के सीएम का 9 बार नाम लें। छत्तीसगढ़ के बारे में वह क्या सोचते हैं यह समझ आ जाता है। Koo App आरंभ है, प्रचंड है! हमारे यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भर दिया। भ्रष्टाचारी और निरंकुश भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो है, छत्तीसगढ़ में जल्द ही कमल खिलने वाला है। View attached media content - Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022 Koo App आज रायपुर में यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के साथ रायपुर के तेलीबांधा से एकात्म परिसर तक ऐतिहासिक रोड में शामिल हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं के उत्साह से साफ संदेश मिल रहा है,छत्तीसगढ़ की हवा बदल रही है, 2023 में कमल खिलकर रहेगा। View attached media content - Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022 Koo App छत्तीसगढ़ आगमन पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। #jaijoharjpnaddaji View attached media content - Dr Raman Singh (@drramansinghCG) 9 Sep 2022 भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार स्थिति है, स्थाई है तथा आने वाले वक़्त में रिपीट भी होगी। जहां तक आरोप लगाने की बात है। डॉ. रमन सिंह को सीधे बोल नहीं सकते। उन्होंने स्काईवाक का उदाहरण दिया है। सब जानते हैं डॉ. रमन सिंह एवं राजेश मूणत के कमीशनखोरी की यह वजह बनी है। भूपेश ने कहा कि नड्डा जी पिछली सरकार के बारे में बता रहे हैं कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ का खूब शोषण किया है। जब भी चुनाव होते थे ब्लॉक लेबल तक उगाही करते थे। भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखे थे। नान में घोटाला, धान में घोटाला, खदान में घोटाला... कहां-कहां घोटाला नहीं हुआ। भ्रष्टाचार की तहकीकात नहीं होने के लिए ये लोग कोर्ट से स्टे भी लेते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोर्ट चले जाते हैं। इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। नई राजधानी का विकास ठप होने के नड्डा के इल्जाम पर पलटवार करते हुए भूपेश ने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि नया राजधानी हमने बसाया है। हजारों करोड़ रुपये वहां लगा दिए तथा क्या बनाएं हैं माचिस की डिब्बी। हवा चलती है तो मंत्रालय की दिवाल हिलने लगती है। खिड़की खड़खड़ाने लगती है। भ्रष्टाचार का नमूना है तथा आज तक बस नहीं पाया है। 15 वर्ष रहे क्यों नहीं बसा पाए। रमन सिंह सीएम निवास, राज्यपाल एवं मंत्रियों के निवास तक नहीं बना पाए, वहां बसेगा कौन? आज खंडहर पड़ा हुआ है। हम दावा नहीं कर रहे हैं कि नवा रायपुर को हमने बनाया है। नई राजधानी का शिलान्यास सोनिया गांधी ने अजीत जोगी के शासनकाल में किया था, किन्तु नक्शा उल्टा-पुल्टा करके इतना महंगा बनाएं हैं कि कोई सीमा नहीं है। 'यूपी+ बिहार= गई मोदी सरकार..', उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वॉर प्रदेश में घोटाले पर सियासत जारी, कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर बोला हमला राजस्थान कांग्रेस में टूट के आसार, नाराज़ विधायकों को मनाने में जुटे सीएम अशोक गहलोत