मौनी अमावस्या के दिन करें इन 20 चीजों का दान, पूरी होगी हर मनोकामना

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु और शिव की पूजा की जायेगी। इस व्रत में व्रती को मौन धारण करते हुए दिनभर मुनियों सा आचरण करना चाहिए। इस वजह यह अमावस्या मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान कर तिल, लड्‌डू व तेल दान करना चाहिए। वहीं माघ माह में आने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पितृ दोष, कालसर्प दोष (कालसर्प दोष उपाय) से मुक्ति पाने के लिए भी यह शुभ दिन है। कहा जाता है इस दिन दिया गया दान विशेष पुण्य लाभ दिलवाता है। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन दान देने से खुशियों का वरदान प्राप्त होता है। इसी के साथ इस दिन पितरों के लिए श्रद्धापूर्वक गुड़, घी और तिल के साथ मधुयुक्त खीर गंगा में प्रवाहित करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। आइये आपको बताते है मौनी अमावस्या, माघी अमावस्या पर क्या-क्या दान करें?

माघी अमावस्या पर क्या-क्या दान करें-  1. तेल अथवा तिल का तेल, 2. तिल, 3. सूखी लकड़ी, 4. कंबल, 5. गरम वस्त्र, 6. काले कपड़े, 7. जूते 8. तिल के लड्डू, 9. मिष्ठान 10. आंवला, 11. दर्पण, 12. गाय, 13. सोने, 14. आटा, 15. शकर, 16. दाल, 17. घी, 18. भूमि, 19. साग-सब्जी 20. फलों का दान

कहा जाता है इन चीजों के दान से बड़े लाभ होते हैं तथा बिगड़े हुए सभी काम भी बन जाते हैं।

भूलकर भी इस दिशा में न रखें सोने-चांदी के आभूषण, वरना भुगतना पड़ेगा भारी हर्जाना

दिल्ली हाईकोर्ट ने 600 साल पुरानी मस्जिद के विध्वंस पर DDA से मांगा जवाब

रोजाना तुलसी में ये डाले ये एक चीज, घर में होगी धनवर्षा

Related News