पेरिस जलवायु समझौते से अलग हो जाएगा अमेरिका

अमेरिका। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने की बात कही। दरअसल उनके प्रशासनिक अमले ने यूएन को लिखित में इस बात की जानकारी दी। प्रशासन द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कहा है कि अमेरिका चर्चा की प्रक्रिया में शामिल होगा। अमेरिकी बयान में यह बात कही गई है कि संयुक्त राष्ट्र को संदेश दिया गया है। इस संदेश में बताया गया है कि समय मिलते ही अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से अलग होना चाहता है।

हालांकि यह कहा गया है कि उसके हितों के संरक्षण और अन्य नीतिगत विकल्पों को लचीला बनाए रखने के लिए वह जलवायु परिवर्तन को लेकर की जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय चर्चा व बैठकों में शामिल होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी जमकर आलोचना हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में कहा कि इस समझौते के चलते बड़े पैमाने पर अमेरिका में लोग बेरोजगार हो गए।

रूस पर लगाए नए प्रतिबंध, ट्रम्प ने विधेयक पर किए हस्ताक्षर

डोनाल्ड ट्रंप ने की नई इमिग्रेशन पाॅलिसी की घोषणा

ट्रम्प की नज़र में व्हाइट हाऊस कचरे का ढेर

 

Related News