क्या देश के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर अलग-अलग होती हैं टोल दरें ?

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद के जारी मानसून सत्र के दौरान सदन में जानकारी दी है कि है कि पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के लिए टोल दरें (Toll Rates) समान (Uniform) होती हैं। बता दें कि तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य कनिमोझी एनवीएन सोमू (Kanimozhi NVN Somu) ने टोल दरों को लेकर सदन में सवाल पुछा था। 

तमिलनाडु से राज्यसभा सदस्य कनिमोझी एनवीएन सोमू ने सदन में तमिलनाडु के राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रति किलोमीटर के सफर में वसूले जाने वाले टोल रेट को लेकर सवाल पुछा था और इसकी पूरी जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि क्या तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रति किलोमीटर की यात्रा टोल दर अन्य राज्यों से ज्यादा हैं ? और क्या उनके राज्य में यात्रियों ने अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा टोल टैक्स चुकाया है। इसके साथ ही तमिलनाडु में 10 वर्ष से अधिक पुराने टोल गेटों में टोल दरों में वृद्धि और टोल क्लेकशन को वापस लेने के आग्रह वाला मुद्दा भी सदन के पटल पर उठाया गया।

इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जवाब देते हुए कहा कि तमिलनाडु सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पूरे देश में टोल दरें एक जैसी ही हैं। गडकरी ने कहा कि राज्य सरकारें नियमित तौर पर टोल प्लाजा से जुड़े मुद्दों पर प्रतिनिधित्व करती हैं। सदन के पटल पर रखे गए उत्तर में नितिन गडकरी ने कहा कि, 'हालांकि, कुल प्राप्त टोल राजस्व को वापस सड़कों के विकास में लगाया जाता है, जिसमे राज्य सरकारें अपना समर्थन देती हैं।'

बुरे फंसे केजरीवाल, शराब नीति पर मीनाक्षी लेखी ने दागे कई सवाल.. क्या मिलेगा जवाब ?

शराब घोटाला: गिरफ्तार होंगे मनीष सिसोदिया ? केजरीवाल को अभी से लगने लगा डर

CM बघेल ने दूसरे नेता को सौंपा टीएस सिंहदेव का मंत्रालय, मची सियासी हलचल

 

Related News