दिवाली तक बन रहे हैं बहुत अधिक शुभ योग, जानें खरीदारी के शुभ मुहूर्त

दिवाली का त्यौहार सभी को पसंद होता है. ऐसे में बीते 17 अक्टूबर को करवा चौथ था जिसमें सुहागन महिलाएं सज संवरकर करवा चौथ का व्रत रखती हैं. ऐसे में इस त्यौहार के साथ नई चीजों की खरीदारी, नए काम की शुरुआत, मकान और वाहन की खरीदारी शुरू कर दी जाती है और अब आने वाले 10 दिनों में लगभग हर एक दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त जरूर बन रहे हैं. जी हाँ, दरअसल इस बार नई चीजों की खरीदारी के कई मौके मिलेंगे और 21 से 27 अक्टूबर के बीच 7 दिनों में खरीदी के कई विशेष मुहूर्त और शुभ योग आ रहे हैं, जिन्हें बहुत शुभ माना गया है. आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को आहोई अष्टमी है और जिस दिन सोम पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इसी के साथ 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग है और पु्ष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग दोनों ही बहुत शुभ मुहूर्त है. ऐसे में इस समय नई खरीदारी और नया काम अक्षय फल देता है. तो आइए जानते हैं पुष्य नक्षत्र और धनतेरस और सर्वार्थ सिद्धि.
 
पुष्य नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर की शाम 5.30 से लेकर 22 अक्टूबर की शाम 4.40 तक रहने वाला है और इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, सोना, बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगी.
 
25 और 26 अक्टूबर को धनतेरस और सर्वार्थ सिद्धि - आपको बता दें कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस है और धनतेरस पर नई खरीदारी करने की परंपरा होती है। इसी के साथ इस दिन जो भी नई चीज खरीदा जाती है उसमें 13 गुना तक की वृद्धि होती है. वहीं ज्योतिष के मुताबिक 25 अक्टूबर शुक्रवार को त्रयोदशी सुबह 7.08 बजे शुरू होगी और 26 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3.47 बजे तक रहेगी और धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, इसीलिए इस दिन खरीदी और पूजन का महत्व बढ़ जाता है.
 
तारीख                       शुभ योग                        खरीदारी
17 अक्टूबर करवा चौथ                     आभूषण
18 अक्टूबर रोहिणी नक्षत्र                   हीरे से बने आभूषण
19 अक्टूबर               रवि योग                       इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन
20 अक्टूबर रवि योग                        सजावटी सामान
21 अक्टूबर            पुष्य-सर्वार्थ सिद्धि              चांदी, बर्तन की खरीदी
22 अक्टूबर पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि जमीन, मकान की खरीदी
25 अक्टूबर धनतेरस,सर्वार्थ सिद्धि सोने चांदी के बर्तन और सिक्के, सभी तरह के सामान,
27 अक्टूबर दीपावली सोना-चांदी, सिक्के, लक्ष्मी प्रतिमा

 दिवाली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, EPFO कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस

दिवाली से ठीक पहले हड़ताल पर जा सकते हैं बैंक, निपटा लें सारा काम

खेल मंत्रालय ने दिवाली से पहले आम लोगों को दिया बड़ा तोहफा, पढ़ें रिपोर्ट

Related News