दिवाली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, EPFO कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस
दिवाली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, EPFO कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए EPFO के 'बी' और 'सी' श्रेणी के कर्मचारियों को 60 दिन का दिवाली बोनस दिया जाएगा। श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इस अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप बी और ग्रुप सी के सभी कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) स्कीम के तहत 60 दिन का बोनस प्रदान किया जाएगा। EPFO के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 7,000 रुपए का बोनस दिया जाएगा।प्रोडक्ट‍िविटी लिंक्ड बोनस की 25 प्रतिशत राशि सीधे कर्मचारी के सैलरी अकाउंट में डाली जाएगी, जबकि बाकी 75 प्रतिशत राशि उसके पीएफ खाते में जमा होगी।

आपको बता दें कि इसके पहले सरकार ने सभी कर्मचारियों को राहत देते हुए वित्त वर्ष 2018-19 के लिए PF पर 0.10 प्रतिशत की ब्‍याज दर बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि सरकार बीते वित्त वर्ष के PF पर 8.65 प्रतिशत की ब्याज देने वाली है। पहले यह ब्‍याज 8.55 प्रतिशत की दर से मिलती थी। नई दर के अनुसार, दिवाली के पहले लगभग 6 करोड़ कर्मचारियों को नई दर से मिलने वाला ब्याज उनके PF अकाउंट में पहुंच जाएगा।

PM मोदी ने किया इस एक्ट्रेस के बेटे के वीडियो को रीट्वीट, जानिए क्या है ख़ास

महाराष्ट्र चुनाव: पर्ली में पीएम मोदी ने किया दावा, कहा- इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे

दिवाली पर जरूर करें एकाक्षी नारियल का पूजन, हो जाएंगे मालामाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -