खुशबू पाटनी का वर्कआउट विडिओ देख टाइगर श्रॉफ ने किया ऐसा कमेंट

हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी के वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया पर उनकी बहन खुशबू पाटनी काफी पॉप्युलर हैं और काफी एक्टिव हैं। अभी हाल ही में खुशबू ने अपने वर्कआउट का वीडियो साझा किया है, जिसकी काफी चर्चा की जा रही है। इसके साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दिशा पाटनी की बहन काफी मुश्किल एक्सरसाइज कर रही हैं।

इस वीडियो पर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है।इसके अलावा  दिशा ने इस वीडियो पर लिखा है- 'अनरियल'। वहीं टाइगर श्रॉफ ने लिखा है- 'क्या बात है।' अब इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है और हजारों लोगों ने इस वीडियो को देख भी लिया है। यह वीडियो वाकई जबरदस्त है और लोग इनके वर्कआउट की तारीफ भी कर रहे हैं।वहीं दिशा पाटनी ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है और उनकी तारीफ की है। साथ ही लिखा है- 'इसलिए मैं तुमसे लड़ाई नहीं करती।' यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 

वही इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' के प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। दिशा पाटनी की बहन सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं और उनके 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। वही बहन खुशबू की दिशा से शक्ल भी मिलती है और वो उनकी बड़ी बहन हैं। खुशबू और दिशा का एक छोटा भाई सूर्यांश है। रिपोर्ट्स के मुताबिक , खुशबू पाटनी आर्मी में हैं और उनके पिता पुलिस में डीएसपी पोस्ट पर हैं।

 

सारा अली खान और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर देख, अनन्या पांडे ने दिया ऐसा रिएक्शन

लव रंजन की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी

फिल्म '83 से रिलीज हुआ पंजाब के फायर बॉल मदन लाल की भूमिका में हार्डी संधू का पोस्टर l

Related News