हिमाचल: घने कोहरे के कारन लगा येलो अलर्ट, कल से हो रही बारिश-बर्फबारी,

हिमाचल में सोमवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया जा रहा है। मंगलवार से मौसम के बिगड़ने का पूर्वानुमान है। 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के पुरे आसार हैं। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नए वर्ष के जश्न के लिए शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में सभी होटल पैक हो गए हैं। हिमाचल में सोमवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया जा रहा है। मंगलवार से मौसम के बिगड़ने का पूर्वानुमान भी है। 

31 दिसंबर से 4 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नए साल के जश्न के लिए शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में सभी होटल पैक हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद हिमाचल में मंगलवार से मौसम बिगड़ेगा। 31 दिसंबर को मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात हो सकता है।

एक और दो जनवरी को प्रदेश के कई स्थानों पर वर्षा, गर्जना और हिमपात होगा। आज मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा और ठंडक बढ़ सकती है। तीन और चार जनवरी को भी मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा, हिमपात और गर्जना होगी। मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को हिमाचल में मौसम शुष्क रहा। ऊना जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन दर्ज नहीं किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान - 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उच्चतम तापमान सोलन में 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। न्यूनतम  तापमान (डिग्री सेल्सियस में) केलांग     - 11.0 मनाली    -2.6 कल्पा      - 1.6 सोलन    - 0.5 भुंतर       - 0.5 सुंदरनगर - 0.1 शिमला      2.8  धर्मशाला    2.2 

ओल्ड ऐज होम में हुआ प्यार तो 67 साल के दूल्हे ने रचाया 65 साल की दुल्हन से ब्याह

आतंकियों पर 'काल' बनकर टूटी ये सेना, महज 24 घंटे में मार गिराए 60 आतंकवादी

इस टीम ने विश्व चैंपियनशिप में बनाया खोला जीत का खाता, इंग्लैंड को दी करारी मात

Related News