दिल्ली में जारी रहेगा ठंड का कहर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है। आज सुबह 5:30 बजे, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पालम और सफदरजंग में क्रमशः 9.4 ℃ और 9.8 ℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसमी परिस्थितियों में हुए परिवर्तन के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में कमी से ठिठुरन बढ़ गई और लोगों को सुन्न करने वाली ठंड ने परेशान किया। आगामी 2 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण न्यूनतम तापमान में कुछ उछाल आने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली शीत लहर की गिरफ्त में थी और यहां का तापमान 1.1 डिग्री तक पहुंच चुका था। तब वैज्ञानिकों ने दिल्ली में शीत लहर का ऐलान कर दिया था। मैदानी इलाकों में शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे होता है या निरंतर दो दिनों तक मौसम के सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर भी घोषित कर दी जाती है। एक ठंडा दिन और शीत लहर का एक साथ साक्षी होने का मतलब है कि दिन और रात के तापमान के बीच का फ़र्क़ सामान्य से कम था।

पावर फाइनेंस कॉर्प ने बांड के माध्यम से जुटाए USD 500 मिलियन

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पेंट्स बिज़ में किया प्रवेश

भारी गिरावट के साथ 22 जनवरी को बन हुआ बाजार, जानिए क्या था निफ़्टी का हाल

Related News