दिल्ली में कोहरे का कहर बरक़रार, 5.6 डिग्री तक पहुंचा पारा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में तापमान और गिरने के आसार हैं। वहीं, दिल्ली-NCR में कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम में आज सुबह 5:30 बजे 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग ने 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो अगले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान तक गिरने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की एक मोटी परत ने दिल्ली को घेर लिया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ITO पर काफी कोहरा नज़र आया। जिससे वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। 

सुबह साइकिलिंग पर निकले हर्ष ने बताया कि पिछले साल के अनुसार, इस साल अधिक ठंड पड़ रही है। बगैर दस्ताने पहने साइकिलिंग नहीं हो पा रही है। कोहरा के कारण काफी दिक्कत हो रही है।  इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे से भी समस्या दोगुनी हो गई। यही कारण है कि वातावरण में नमी का अधिकतम स्तर अल सुबह रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों के लिए कोहरे के रूप में समस्या का सबब बना। घने की कोहरे के कारण सुबह 5:30 बजे तक दिल्ली में दृश्यता का स्तर 200 मीटर दर्ज किया गया।

एनआईवी पुणे में होगा जीनोमिक विश्लेषण

सेंसेक्स निफ्टी ने शेयरों में किया बेहतर प्रदर्शन

क्या MP में 4 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल ? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान से हुई गफलत

Related News