आज होगा दिल्ली कांग्रेस के नए कप्तान का ऐलान

नई दिल्ली : राजधानी कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज होना है। बता दें बीते चार जनवरी को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी ने शनिवार को कहा था कि राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष पद पर अंतिम निर्णय लेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद काफी अहम माना जा रहा है।

उपचुनाव : हरियाणा के 'रण' में सुरजेवाला जलाएंगे दीप, जींद से लड़ेंगे चुनाव

इन नामों की चर्चा ज्यादा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस का फोकस दलील जातीय समीकरणों को साधने पर है। ऐसे में पार्टी एक अध्यक्ष और दो कार्यकारी अध्यक्ष के विकल्प पर विचार कर रही है। अध्यक्ष के तौर पर जहां शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं दलित के तौर पर राजेश लिलोठिया, पंजाबी चेहरे के तौर पर प्रह्लाद सिंह साहनी,अरविंदर सिंह लवली और महाबल मिश्रा के नाम की चर्चा है।

भाजपा विरोधी रैली से पहले ममता के कई सांसद थाम सकते है बीजेपी का दामन

शीला का नाम सबसे आगे 

सूत्रों की माने तो पार्टी शीला दीक्षित को तीनों नेताओं से आगे रखकर अंदर और बाहर कई समीकरण साधना चाहती है। इसके अलावा पार्टी किसी एक शख्स को भी अध्यक्ष पद देने पर विचार कर रही है। वही मौजूदा रेस में भी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा राजेश लिलोठिया, योगानंद शास्त्री व देवेंद्र यादव का नाम चर्चा में है।

नीतीश के बयान पर गुस्से से लाल हुए लालू, बताया पलटू और दगाबाज

'ताज नगरी' में मोदी ने विपक्षी दलों को घेरा, कहा- एक-दूसरे का मुंह नही देखने वाले अब चौकीदार को हटाएंगे

भाजपा MLA के भाषण के दौरान अचानक गुल हुई बिजली, बताया कांग्रेस की जुमलेबाजी

Related News