पत्नी से हुआ विवाद, तो पति ने 2 साल के मासूम को छत से नीचे फेंका, फिर खुद भी कूदा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में पिता ने अपने दो वर्षीय बच्चे को 21 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी नीचे कूद पड़ा। शुक्रवार (16 दिसंबर) देर रात हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी पिता-पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिता AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। वहीं, बेटे का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पता चला कि युवक की पत्नी अपने दो बच्चों संग दादी के घर में रह रही थी। पति शराब के नशे में उसके पास पहुंचा था और इसके बाद यह घटना हुई।

कालकाजी थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 10।38 बजे दो वर्षीय बच्चे को फेंकने और युवक के खुद भी कूदकर गंभीर घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि ओखला की संजय कॉलोनी का निवासी 30 वर्षीय मान सिंह पुत्र जोहरी सर्वोदय कैंप कालकाजी पहुंचा था। यहां उसकी पत्नी पति के साथ विवाद होने के बाद बीते कुछ दिनों से अपने दो बच्चों के साथ अपनी दादी के घर रहने आ गई थी। शाम लगभग 6 बजे पति मान सिंह शराब के नशे में पत्नी पूजा से मिलने के लिए पहुंचा था। इसी बीच दोनों का झगड़ा होने लगा। तभी  मान सिंह ने अपने दो वर्षीय बेटे को घर की पहली मंजिल की छत (लगभग 21 फीट की ऊंचाई) से नींचे फेंक दिया और बाद में खुद भी कूद पड़ा। 

घायल मान सिंह का AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं, बेटे को होली अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। कालकाजी पुलिस ने बताया है कि आरोपी पिता पर IPC की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यूपी में अपराधी बेख़ौफ़, थाने में घुसकर बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली

'इज्जत' के लिए पिता ने कर दिया बेटी का क़त्ल, फिर किया अंतिम संस्कार...

ब्रिटेन में हुई केरल की नर्स और दो बच्चों की हत्या

 

 

Related News